फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम तो प्रतिभा द्वितीय

Mon, 20 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp10- प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ियों के हा​थ मिलवाते मुख्याति​थि। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। माय भारत केंद्र झज्जर के तत्वावधान में दो दिवसीय मातनहेल ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में 200 मीटर दौड़, कुश्ती एवं खो-खो की स्पर्धाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में बिरोहड़ गांव की टीम ने प्रथम स्थान तथा कालियावास की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम निकिता, प्रतिभा द्वितीय तथा दिव्या तृतीय रहीं। कुश्ती वर्ग में प्रथम नेहा, द्वितीय सोनिका और तृतीय स्थान सुजाता ने प्राप्त किया।
लड़कों के वर्ग में वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़ और कुश्ती की प्रतियोगिताएं हुई। वॉलीबॉल में इंद्रप्रस्थ स्कूल, रुडियावास ने प्रथम तथा सासरोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम हिमांशु, द्वितीय अजय तथा तृतीय इंद्रजीत रहे। कुश्ती में प्रथम अमरीश, द्वितीय प्रिंस और तृतीय राम रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बृजेश कौशिक और जेपी कादयान ने किया। समापन अवसर पर कोच नवीन, सतीश पहलवान, जयप्रकाश जाखड़, विजयपाल गहलोत, मनदीप धनखड़ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि माय भारत केंद्र युवाओं को खेलों एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे उनमें नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें