फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेंटिंग प्रतियोगिता में निधि ने मारी बाजी

Fri, 29 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp13- मातनहेल स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ के सा
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। पौधरोपण, क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि वीर सावरकर भारतीय इतिहास के एक ऐसे बहुआयामी और प्रखर व्यक्तित्व रहे हैं जिनकी राष्ट्रभक्ति, अद्वितीय लेखन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठाए गए कदम आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही टिंकू वर्मा वर्ग अनुदेशक ने वीर सावरकर के बारे में बच्चों को बताया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में निधि (कोपा ट्रेड) ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में कोपा ट्रेड की लड़कियों ने बाजी मारी। प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत से हेमंत, संदीप, भीम सिंह, भारत अत्रेय, सीमा, संदीप रोहिल्ला, श्याम लाल, प्रवीण कुमार, राजवंती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें