फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री राहत फंड से विधायक जून ने बांटे 31 लाख के चेक

Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 85 : मुख्यमंत्री राहत फंड से जरूरतमंद परिवारों को दिए गए चेक दिखाते लोग व मौजूद विधायक रा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में विभिन्न कार्यों और जरूरतमंद परिवारों को राहत देते हुए विधायक राजेश जून ने मुख्यमंत्री राहत फंड से मंजूर 31 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 52 लाख रुपये की सहायता राशि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मंजूर कर दी गई है। मुख्यमंत्री का बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव है और क्षेत्र के विकास व लोगों की मदद के लिए हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जा रही है। वहीं विधायक जून ने हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई दी।
विधायक ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में और अधिक मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने एक अनुभवी और कर्मठ नेतृत्व को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें