फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारी आज भीख मांगकर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 19 दिन से हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने आम जनता के बीच जाकर अपनी मांगों के पंपलेट बांटे। बुधवार को कर्मचारी भीख मांगकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हड़ताल की अध्यक्षता आरबीएसके डॉ राजेश सिंगला ने की। कर्मचारियों ने बारिश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर 18 दिन से हड़ताल कर सरकार के प्रति विरोध जता रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों की सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी एनएचएम कर्मचारियों के लिए संदेश नहीं आया है। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला उप प्रधान अमरजीत रानी ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा सरकार के प्रति विरोध जताते हुए लगातार 19 दिन हो चुके हैं। सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी लगातार सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें