फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटी लाइन को लेकर कई गांवों के लोग डीसी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एचटी लाइन के मुआवजे को लेकर मंगलवार को कई गांवों के लोग डीसी से मिले और ज्ञापन दिया। राकेश सरपंच धनिरवास, कर्मवीर बिरनाना ने बताया कि एचटी लाइन के मुआवजे को लेकर कई गांवों में किसानों का धरना चल रहा है। अब किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। यह नोटिस जमीन के सभी लोगों को दिए गए हैं। साथ ही लघु सचिवालय में आज कंपनी ने सुनवाई रखी है, जिसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने मांग की कि 7 की बजाय 30 दिन का समय दिया जाए और जिसकी जमीन है, केवल उसे ही बुलाया जाए। उन्होंने मांग की कि सर्कल रेट की बजाय मार्केट रेट दिए जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह सभी काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें