बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में बाईपास की सर्विस लेन को सुधारने के साथ-साथ टिकरी बॉर्डर से सेक्टर-9 मोड़ तक की सड़क को ठीक किया जाएगा।
इसके बाद इस मार्ग से वाहन आसानी से दौड़ सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सड़क के सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ का टेंडर लगाया गया है। टेंडर 16 जनवरी 2025 को खोला जाएगा। इसके बाद यह अलॉट होगा और काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके बाद वाहन चालकों को बाईपास की सर्विस लेन से आने-जाने में काफी आसानी होगी। एनएचएआई की ओर से टिकरी बॉर्डर से सेक्टर-9 मोड़ और बाईपास की सर्विस लेन के सुधारीकरण करने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही इस राशि से राजमार्ग पर इंसिडेंट मैनेजमेंट, रोड इनवेंट्री आदि की सुविधा शुरू की जाएगी। इसमें रूट पेट्रोलिंग व्हीकल, एंबुलेंस, हाइड्रा आदि की भी व्यवस्था होगी।
कोई भी दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा इस मार्ग पर जहां-जहां पानी जमा होता है, वहां पर साइड ड्रेन भी बनाई जाएगी। एनएचएआई ने 15 करोड़ की राशि से होने वाले इन कार्यों का टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर 16 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। नियमों पर खरा उतरने वाली और कम रेट पर काम करने को तैयार एजेंसी को यह काम सौंपा जाएगा।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद