फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़कों में आर्यन ने स्वर्ण, लड़कियों में आयुषी ने जीता कांस्य पदक

Thu, 26 Dec 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : विजेता कराटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए इंटरनेशनल रेफरी रजनीश चौधरी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंदौर में आयोजित हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की कराटे स्पर्धा में एक निजी स्कूल के दो छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए हैं। लड़कों में आर्यन गजराज ने स्वर्ण व लड़कियों में आयुषी सोलंकी ने कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल रेफरी एवं नाॅर्थ इंडिया कराटे एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 20 से 24 दिसंबर को 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की कराटे स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा प्रदेश से अंडर-19 के 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बहादुरगढ़ के चार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें कुमुद, कल्पना, आयुषी व आर्यन शामिल है। लड़कों में आर्यन गजराज ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में मध्यप्रदेश को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में आयुषी ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में चार मुकाबले जीत कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया की खिलाड़ियों का शहर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें