फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और साले को हथियारों के बल पर उठाकर ले जाने का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद जिले के बिजवान खुर्द निवासी पर पत्नी और साले को हथियारों के बल पर उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले की सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह, सीआईए प्रभारी जितेंद्र कुमार व डीएसपी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के राधा स्वामी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उसकी बहन सलोनी को उसका पति अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर जबरदस्ती उठा ले गया है। महिला ने बताया कि उसकी बहन काफी दिनों से उसके पास रह रही थी। बिजवान खुर्द गांव निवासी सतीश कुमार अपने साथियों के साथ दो गाड़ियां लेकर सोमवार शाम को जबरदस्ती उसकी बहन व भाई हो हथियारों के बल पर उठाकर ले गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी, लेकिन उस समय तक वे गाड़ी लेकर निकल चुके थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला व उसका भाई स्वयं उनके साथ गए हैं, लेकिन उनकी बहन ने महिला के पति पर अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
पुलिस की टीम मामले की छानबीन में लगी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में सच्चाई क्या है, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें