फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग की 107 बसें दौड़ने लगी रूटों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवाहन विभाग की 107 बसें रूटों पर दौड़ने लगी हैं। झज्जर डिपो से सामान्य मार्गों पर बसों की संख्या यात्रियों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के आदेश के बाद हर रोज विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या मे इजाफा हो रहा है। अब हर रोज अलग-अलग मार्ग पर एक या दो बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या की कमी के कारण जो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था उसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने लॉकडाउन के साथ-साथ रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। झज्जर डिपो में 107 बसें हैं। जिनमें से 16 बसे किलोमीटर स्कीम की है। जबकि 91 बसें विभाग की है। वर्तमान समय में झज्जर डिपो से 134 निजी बसें विभिन्न मार्गों पर चलती है। झज्जर डिपो में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग एक सप्ताह के अंदर ही बसों की संख्या 91 से बढ़ाकर 100 तक पहुंचाएगा।
झज्जर से बैजनाथ जाने वाली दो बसों की सुविधा लॉकडाउन व किसान आंदोलन के कारण झज्जर से बंद कर दी गई थी। इसके साथ ही कॉलेज छात्राओं विशेष बस सुविधा भी बंद कर दी गई हैैं। झज्जर से बैजनाथ जाने वाली दोनों बसों को अब बहादुरगढ़ सब डिपो से बैजनाथ की तरफ रवाना किया जाता है।
विज्ञापन

हम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार बसों की संख्या को बढ़ा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर झज्जर डिपो से रोडवेज विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाकर 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। -जय सिंह, डीआई, सामान्य बस स्टैंड, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें