22jjrp08- झज्जर। बस अड्डे स्थित स्टैंड पर लगाई गई नई स्टैंड सूची। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डे में हर काउंटर पर रूट बताने के लिए नए बैनर लगाए जा रहे हैं। वीरवार को बस अड्डे से पुराने बैनर हटाकर नए लगाने का काम शुरू किया गया।
वर्ष 2016 में झज्जर-रोहतक रोड पर नए बस अड्डे का उद्घाटन किया गया था, तभी ये बैनर लगे थे। बैनर अब काफी खराब हालत में थे। इस कारण यात्रियों को अपने रूट को देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब बस अड्डा परिसर में सभी स्टैंड के बैनर को बदला जा रहा है, जिसके चलते यात्रियों को अपने स्टैंड का पता करने में आसानी होगी। वीरवार को बस अड्डा परिसर में स्टैंड के बैनरों को बदलने का कार्य शुरू किया गया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बस अड्डा परिसर में स्टैंड के बैनर बदलने का कार्य जारी रहा।
बैनरों के अंदर लगेगी लाइट
बस अड्डा परिसर में स्टैंड में जो बैनर लगाए जा रहे है, उनमें ट्यूब लाइट भी लगाई जाएगी। इसके चलते रात के समय में भी लोगों को बैनरों पर लगे रूट को देखने में आसानी होगी। इससे पहले बैनरों का रंग खराब हालात में होने के कारण लोगों को दिन व रात के समय में यात्रियों को अपने रूट को ढूंढने में परेशानी होती थी।
जब से यह बस अड्डा बना है तब से स्टैंड पर लगे बैनरों को नहीं बदला जा सका है। अब करीब आठ वर्षों बाद स्टैंड के बैनरों को बदला जा रहा है। स्टैंड के बैनरों को बदलने में यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
- जितेंद्र सिंह, स्टेशन सुपरवाईजर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
22jjrp08- झज्जर। बस अड्डे स्थित स्टैंड पर लगाई गई नई स्टैंड सूची। संवाद