झज्जर। प्रदूषण फैलाने को लेकर नगर परिषद लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने गंदगी फैलाने व भट्ठी चलाने पर सात लोगों के चालान किए। सभी के 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने बताया कि टीम ने रेवाड़ी रोड पर भट्ठी चलाने वाले दो लोगों के 500-500 रुपये के चालान किए हैं। इसी प्रकार से सिलानी गेट और अन्य स्थानों पर सरेआम गंदगी फैलाने पर पांच लोगों के चालान किए गए हैं। इन सभी के भी 500-500 रुपये के चालान किए गए हैं।