फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबीर बस्ती शिव मंदिर में मिले अधजले शव की नहीं हुई पहचान

Fri, 14 Feb 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की कबीर बस्ती स्थित शिव मंदिर में जली हुई अवस्था में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक कौन है, किन परिस्थितियों में उसकी यह हालत हुई, ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब कबीर बस्ती के लोग पूजा अर्चना करने के लिए शिव मंदिर में गए तो वहां भगवान की प्रतिमा के नीचे एक युवक का शव मिला। शव काफी हद तक जला हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो प्रथमदृष्टया मामला आत्म दाह का प्रतीत हुआ। शव को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास किए। आसपास लगते तमाम चौकी, थानों से पुलिस गुमशुदा लोगों का डेटा जुटा रही है। वहीं मीडिया, इंटरनेट मीडिया के जरिये भी प्रयास कर रही है।
रोहणा से एक परिवार ने वीरवार को पुलिस से संपर्क जरूर किया, लेकिन यह शव उनके परिवार से लापता हुए लड़के का नहीं था। युवक को किसी ने जलाया है या उसने खुद आत्मदाह किया, ये जांच पूर्ण होने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे आत्मदाह का केस मान रही है लेकिन अन्य पहलुओं को देखते हुए भी जांच आगे बढ़ा रही है। डॉक्टर के राय और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी बहुत कुछ निर्भर है। पुलिस कबीर बस्ती के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक मामला आत्मदाह का लग रहा है लेकिन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रहे हैं। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्धारित 72 घंटे तक शव नागरिक अस्पताल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें