हरियाणा के झज्जर के गांव मातनहेल में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव मातनहेल में अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने के दौरान नहर में डूब गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव मातनहेल निवासी राजबीर के रूप में हुई है। मृतक राजबीर अपने खेतों में नहर का पानी देने के लिए गया हुआ था। इस दौरान नहर में पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि मातनहेल नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।