फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: करवाचौथ की चमक में साड़ियों का नया फैशन ड्रेंड

Sat, 04 Oct 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ के मौके पर बाजार में रौनक चरम पर है। महिलाएं बाजार में पसंदीदा लहंगा-साड़ी, शृंगार का सामान और गहने खरीद रही हैं। शृंगार के लिए लिक्विड मैट फिनिश पहली पसंद बनी हुई है। विक्रेताओं को त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

करवा चौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं बाजार में तीन से छह हजार रुपये तक कीमत की साड़ी खरीदी रही हैं। बाजार में सिल्वर, गोल्डन और गहरे लाल रंग को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई नामी कंपनियों ने तो करवा चौथ पर विशेष किट बनाई है।
रेलवे रोड स्थित साड़ी विक्रेता पुरुषोत्तम गोयल ने बताया कि करवा चौथ पर दोगुना बिक्री बढ़ गई है। कपड़े, गहने, कॉस्मेटिक सामान की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि बाजार में लेटेस्ट जरकन-सिल्क की साड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी रोड पर साड़ी विक्रेता रूपम ने बताया कि करवा चौथ पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है। त्योहार पर महिालएं हैवी बुनाई-कढ़ाई की साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।
वहीं रेलवे रोड स्थित कॉस्मेटिक स्टोर के संचालक सत्यवान ने बताया कि करवा चौथ में सुहाग और शृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं की सुविधाओं के लिए जंबो किट बनाई गई है। इसमें मेहंदी, चूड़ियां, नेल पॉलिश, मस्कारा, आई लाइनर, मेकअप किट समेत सोलह शृंगार का सभी सामान है। लिक्विड लिपस्टिक मैट फिनिश समेत मेकअप किट की बिक्री बढ़ गई है।
करवा चौथ 10 को ही मनाएं
ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि करवा चौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 9 अक्तूबर की रात 10:55 बजे चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। इसका उदय 10 अक्तूबर को प्रात:काल को होगा। ऐसे में सभी सुहागिनें इसी दिन करवा चौथ मनाएं। उन्होंने बताया कि करवाचौथ 10 अक्तूबर की रात 8:17 बजे चंद्रमा का उदय होगा और शाम 7:39 मिनट तक चतुर्थी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें