-फोटो 55 : मरम्मत कार्य के चलते बंद फाटक। संवाद
बहादुरगढ़। बराही फाटक पर रेलवे ने एक सप्ताह बाद फिर से शुक्रवार को मरम्मत कार्य किया। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक 15 घंटे तक फाटक बंद की गई। रेलवे ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद के माध्यम से भी लोगों को दी है। साथ ही पुलिस को भी सूचित करके आवश्यक पुलिस बल तैनात कराया ताकि मौके किसी तरह की परेशानी न हो। रोजाना इस मार्ग से 40 हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं, उन्होंने फ्लाईओवर का सहारा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में पुलिस बल तैनात करवाया गया है।