फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की नई कमेटी गठित

Mon, 11 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : नारेबाजी करते मजदूर कल्याण मंच के पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मजदूर कल्याण मंच बहादुरगढ़ संबंधित ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर का ब्लॉक सम्मेलन देवीलाल पार्क में हुआ। इसमें मजदूरों के हितों को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में मजदूर कल्याण मंच बहादुरगढ़ संबंधित ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की नई कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी में राम सजीवन को प्रधान, लाल बहादुर को उप प्रधान, सतीश कुमार को सचिव, सतवीर को सह सचिव और लालजी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


सचिव सतीश कुमार ने कहा कि तकरीबन सभी कंपनियों में ठेकेदारी प्रथा लागू है। मजदूरों को कंपनियों में न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता। मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जाता है। कंपनियों में हायर एंड फायर पॉलिसी लागू होने के कारण मजदूरों को कभी भी कंपनी से बाहर करने की सुविधा सरकार ने दे रखी है जोकि नाजायज है। सभी कंपनियों में ठेकेदारी प्रथा लागू है। उन्होंने सोनीपत में होने वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन स्टेट सम्मेलन में भी शामिल होने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें