फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Tue, 13 Aug 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी, यूथ रेडक्रॉस क्लब, महिला प्रकोष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग और इको क्लब के तत्वाधान में ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत पौधरोपण और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के निर्देशन में दोनों एनएसएस शाखा का एक दिवसीय कैंप भी लगाया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने शिविर, पौधारोपण और तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाकर वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया और वोट के महत्त्व से अवगत करवाया। धूम्रपान और नशा निषेध क्लब प्रभारी डॉ. कुलदीप ने धूम्रपान न करने और नशे से दूर रहने की हिदायत देते हुए सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। एनएसएस एवं यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और महिला प्रकोष्ठ के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के आयोजन में एनसीसी अधिकारी श्रीकिशन चाहर, प्रियंका, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अंजूबाला, वाईआरसी नोडल अधिकारी अशोक कुमार एवं डॉ. ज्योति, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार और इको क्लब प्रभारी अरविंद कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें