फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में ललिता ने बाजी मारी

Tue, 13 Aug 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही एंटी रैगिंग डे के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। यात्रा वापस महाविद्यालय में पहुंची और छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान की शपथ ली। स्लोगन प्रतियोगिता में कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रितु और नैनसी ने पहला स्थान पाया।

एनएसएस प्रभारी डॉ. सुनैना, अजय कुमार ने छात्राओं को नेशनल फ्लैग डे के बारे में जानकारी दी। एंटी रैगिंग डे के आयोजन पर छात्रों को बताया गया कि 12 से 18 अगस्त तक सरकार के द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह घोषित किया गया है। जिसमें छात्राओं को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियों का आयोजन करा उन्हें रैगिंग से बचने के लिए जागरूक करना है। इस मौके पर महाविद्यालय प्रभारी डॉ. संदीप, डॉ. प्रियंका डॉक्टर, डॉ. सुनैना, सुनील कुमार, अजय कुमार व डॉ. सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें