02jjrp18- नेहा सांगवान को सम्मानित करे अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
साल्हावास। प्रो- रेसलिंग लीग 2026 के मैच में पहलवान नेहा सांगवान को एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। उन्हें 50 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई है। वह हरियाणा थंडर्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
नेहा को अंतिम बाउट तक मुकाबले को जीवित रखने के लिए यह खिताब मिला है। यह अवॉर्ड रशियन रेसलिंग फेडरेशन के प्रेसिडेंट, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व ओलंपिक चैंपियन मिस्टर मिखाइल ममियाशविली ने दिया है। नेहा ने 57 किलो भार वर्ग में अंजलि को फॉल से हराया है।
इसके साथ ही रेसलिंग लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को फाइनल में कड़े मुकाबले में 5-4 से हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया।
हरियाणा थंडर्स को पीडब्ल्यूएल 2026 ट्रॉफी के साथ 1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि उप विजेता दिल्ली दंगल वॉरियर्स को 75 लाख मिलेंगे।
नेहा सांगवान बनी आकर्षण का केंद्र
प्रो. रेसलिंग लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान नेहा सांगवान विशेष आकर्षण का केंद्र रही हैं। उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया है। अखाड़ा संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि प्रो रेसलिंग लीग में नेहा सांगवान ने रजनीता जांगड़ा को 9 -2 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता। कार्ला गोदीनेज को 18-2 के स्कोर से हराकर हरियाणा थंडर्स को विनर कराया था। पंजाब की खिलाड़ी कप्तान रोक्साना जासीना को 8-0 से पराजित किया।