02jjrp04- बाल विवाह मुक्त भारत के तहत महिलाओं को शपथ दिलाते जिला समन्वयक मनोज कुमार। स्रोत-संस्
झज्जर। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा आज छठे दिन कोयलपुर, बंबुलिया, रेढूवास, खापडवास, कन्हवा, कुंजिया पहुंची। 15 दिनों तक चलने वाली बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा का सोमवार को छठा दिन था। इन छह दिनों में इस रथ यात्रा ने 25 गांवों में हजारों लोगों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया। मातनहेल खंड की महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ राजबाला ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा आज के समय की आवश्यकता भी है।