-फोटो 58 : रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में चल रहे ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली अभियान के अंतर्गत दीया सजावट, तोरण और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दीया प्रतियोगिता में किरण प्रथम, तृप्ति, उर्मिला और तमन्ना द्वितीय, ईशा, जैस्मिन और रितिका तृतीय स्थान पर रही। कोमल व अमोदिनी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। तोरण बनाओ प्रतियोगिता में जानवी प्रथम, अंजू और बबीता द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाओ में प्रथम नेहा, द्वितीय राधिका व तृतीय कोमल रही। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पटाखों का इस्तेमाल न करने की नसीहत दी। उन्होंने छात्राओं को मिलजुल कर काम करने व किसी भी कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुंदर ढंग से करने की क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन सरोजिनी नायडू हाउस, वाईआरसी क्लब व एनएसएस सेल की ओर से किया गया।