फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लेजर प्रिंट के डिजाइन वाले बर्तन बने पहली पसंद

Sun, 27 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर थाली को निहारती महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धनतेरस के लिए बर्तन बाजार तैयार हैं। एक से बढ़कर एक बर्तन बाजार में आए हैं। इस बार लेजर प्रिंट के डिजाइन वाले स्टील के बर्तन पहली पसंद बने हैं। दिल्ली के चेन्नई और मुम्बई में बने बर्तन बाजार में आए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 30 फीसदी अधिक कारोबार होने की उम्मीद से व्यापारियों के चेहरे चमक रहे हैं।
विज्ञापन

दीपों का त्योहार खुशियों की सौगात लाता है। इसमें धनतेरस पर खूब खरीदारी होती है। इसके लिए बाजार में भी जमकर तैयारी की है। खासतौर पर इस दिन बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है लिहाजा कई दिन पहले बाजार में बर्तनों की दुकान सजने लगती है। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार समेत अन्य बाजारों में बर्तनों की दुकानें सजी हैं। तांबा-पीतल के पारंपरिक बर्तनों के साथ स्टील के हल्के और फैंसी लेजर प्रिंट के बर्तनों की भरमार है। रेलवे रोड के बर्तन व्यापारी सुभाष ने बताया कि पिछली दिवाली के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत अधिक बाजार रहने की उम्मीद है।
अंदर और बाहर लेजर डिजाइन
उन्होंने बताया कि लेजर प्रिंट में कूकर, स्टील के किचन स्टैंड, कटोरे, ग्लास, थाली आदि की डिमांड है। इस बार स्टील 200 रुपये किलो से लेकर 400 रुपये किलो, पीतल 600 से 800 रुपये किलो तो तांबा 1200 रुपये किलो है। इनमें बर्तन के अंदर और ऊपर लेजर के आकर्षक डिजाइन हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं।
विज्ञापन

महंगाई पर भारी पड़ रही आस्था
महंगाई का बाजार पर कोई असर नहीं है। लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है लोग खरीदारी करके पुरानी पंरपरा का निर्वाह कर रहे हैं। धनतेरस व सहालग के लिए भी बर्तनों की अभी से बुकिंग चल रही है। मेन बाजार के दुकानदार जगबीर सिंह ने बताया कि तांबे के जग, पीतल की घंटी, दीपक, कटोरी आदि छोटे-छोटे बर्तनों की मांग अधिक है। स्टील में बाल्टी, टिन, टंकी आदि बर्तनों की खरीदारी अधिक चल रही है। इसके अलावा नॉन स्टिक बर्तनों की भी मांग है।
विज्ञापन

आभूषण, कपड़ों के साथ बर्तनों के भी बाजार में चमक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें