19jjrp03- जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली के प्राचार्य वीरेंद्र मालिक के मार्गदर्शन में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डीआरयू विंग इंचार्ज राजीव देशवाल व डाॅ. मुकेश कुमार ने डाइट की तरफ से आयोजन में अपना सहयोग दिया। जज की भूमिका आचार्य बलदेव, मंजू व अनीता ने निभाई। कक्षा 6 से 8 में लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय सांखोल से नीरज व लड़कियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौर खेड़ी से महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 10 में लड़कों में राजकीय उच्च विद्यालय आसंडा से हिमांशु व लड़कियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरखेड़ी से परिधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 62 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। डाइट से प्राध्यापक डाॅ. मुकेश कुमार ने सभी बच्चों को योग के महत्त्व के बारे में बताया। जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
19jjrp03- जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग
19jjrp03- जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग