फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपीसीआर ने मांगा डीसी व एसपी से जवाब

Fri, 24 Jul 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पत्र लिखकर डीसी डॉ. अंशज सिंह व एसपी सुमित कुमार से जवाब मांगा गया है। आयोग ने पूछा है कि गुरुकुल में हुए बच्चे के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ साल पहले झज्जर गुरुकुल में सोनीपत निवासी एक बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर बच्चे का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में भी यौन शोषण की पुष्टि हो गई थी, लेकिन इस मामले में आरोपी चंद्रदेव के खिलाफ उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। जांच करने वाले अधिकारियों ने उसे रफा-दफा कर दिया गया था। चरखी दादरी से परिवर्तन संस्था के सदस्य एडवोकेट संजीव तक्षक ने इस मामले की शिकायत एनसीपीसीआर में की थी। उसके आधार पर आयोग ने तत्कालीन एसडीएम आशिमा सांगवान से मामले की जांच कराई गई थी। एसडीएम की जांच में सामने आया था कि बच्चे के खिलाफ यौन शोषण मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती थी। उस जांच के आधार पर आयोग ने एसपी को 18 मई, 2015 को पत्र लिखकर आचार्य चंद्रदेव व जिम्मेवार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। मगर पुलिस ने पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में लिखा है कि आयोग सिर्फ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई गई, इसका जिक्र नहीं किया गया। मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने के लिए एसपी व डीसी से जवाब मांगा गया है।
दो दिन पहले हुआ मुकदमा दर्ज
सोनीपत निवासी छात्र के साथ यौन शोषण मामले में दो दिन पहले सिटी चौकी पुलिस में गुरुकुल के उपाचार्य रहे चंद्रदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी भी दोषी : तक्षक
परिवर्तन संस्था के सदस्य एडवोकेट संजीव तक्षक ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी भी दोषी हैं। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चािहए। तक्षक ने बताया कि एसपी व डीसी के साथ पत्र की एक प्रति उन्हें भी मिली है। एक सप्ताह में पुलिस कार्रवाई के बारे में उन्हें भी अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।
विज्ञापन

-------------------
नोट::: श्रीमान जी, एनसीपीसीआर द्वारा जारी किए गए पत्र की कॉपी हमारे पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें