फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसार के लोगों को अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Mon, 20 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
`RO system - फोटो : Bureau
विज्ञापन
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य सुधार की दिशा में स्वच्छ जल की महती भूमिका है, ऐसे में ग्रामीण परिवेश में भी आरओ प्लांट की स्थापना ग्राम पंचायत की सार्थक पहल है। विधायक रविवार को गांव कसार में ग्राम पंचायत की ओर से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए आरओ प्लांट का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन


विधायक कौशिक ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल की आवश्यकता है जिसे ग्राम पंचायत कसार द्वारा इस बखूबी समझा गया और गांव को निर्मल पानी देने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वच्छ जल मुहैय्या कराने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में अमृत जल योजना में बहादुरगढ़ शहर को शामिल कर केंद्र सरकार ने भी विशेष कदम उठाया है। आने वाले समय मेें जहां ग्राम पंचायतों द्वारा शुद्ध व स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी वहीं, शहरी क्षेत्र के लोगों को भी स्वच्छ पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं शहर के ड्रेनेज सिस्टम को भी अमृत योजना के तहत कवर किया जाएगा और सीवरेज सिस्टम के दुरुस्त होने से जलभराव की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।

विधायक कौशिक ने ग्रामीणों को बताया कि इस आरओ सिस्टम से गांव के लोगों को एक घंटे में 1500 लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी जिसके तहत गांव में स्वच्छ जल के चलते बीमारियों से भी छुुटकारा मिलेगा, क्योंकि गंदे पानी से ही ज्यादातर बीमारियां पैदा होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की दिशा मेें ठोस कदम बढ़ा रही है, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए विकास परियोजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच टोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास के लिए प्रशासन व सरकार के साथ कदमताल करेगी और विकास योजनाओं में सजगता के साथ लाभ उठाएगी। इस मौके पर पंच राजेश, हरीश, कुलदीप, बलवान, खजान, रामनिवास, कैप्टन इंद्र, डॉक्टर सुरेश, देवप्रकाश, पुष्कर, कर्ण सिंह व राज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक ने गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें