फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया है भाईचारा खराब करने का काम : तवंर

Mon, 20 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अब आमजन जागरूक हो चुका है और प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा अपनाई जा रही भाईचारा खराब करने की दोहरी राजनीति को प्रदेश की जनता भली प्रकार से समझ चुकी है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने स्थानीय यादव धर्मशाला में राहुल गांधी के 46वें जन्मदिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविर में वक्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इतनी जागरूक है कि वह भाजपा के मंसूबों को अच्छी तरह से समझ चुकी है और इनके छलावे में कतई आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

 झज्जर की यादव धर्मशाला में शिरकत करने पहुंचे डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज हरियाणा में हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। किसान हो या फिर कर्मचारी, व्यापारी हो या फिर बड़ा उद्योगपति सभी के साथ सरकार छलावा कर रही है। यही वजह है कि जहां कर्मचारी वर्ग सड़कों पर हैं वहीं अन्य वर्ग के लोग भी अब सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला ले चुके है। भाजपा सरकार प्रदेश में भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया गया, लेकिन अब लोगों का भाईचारा वापस पटरी पर लौटने लगा है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सभा में 12 वोटों का रद्द होना भी भाजपा का एक खेल ही था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। जिससे भाजपा का चेहरा जल्द ही जनता के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें