फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नरेंद्र जांगड़ा और सरिका यादव ने अर्ध मैराथन में मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथन और दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में हुए आयोजनों में धावकों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन


बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली में आयोजित टाइम्स इंटरनेट अर्ध मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में रोहित जून और सत्यवान डागर ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सत्यवान ने 40 मिनट में दौड़ पूरी की। वहीं 21 किलोमीटर अर्ध मैराथन में रोहित ने 1 घंटा 11 मिनट का समय निकालकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। धर्मवीर ने 5 किलोमीटर दौड़ 20 मिनट में पूरी की।

नारनौल में आयोजित अर्ध मैराथन में 31-40 आयु वर्ग में सोनपाल सिंह, 41-50 वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा तथा महिला वर्ग में सरिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 51-60 वर्ग में राजेश कुमार ने भी पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


देहरादून में आयोजित शहीद रन 5.0 में 21 किलोमीटर दौड़ में गुलाब सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 5 किलोमीटर में राजपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें