फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में बिक रही दिल्ली के किसानों की सरसों, प्राइवेट खरीदार हावी

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ अनाज मंडी में पहुंची सरसों। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अनाज मंडी में हरियाणा के मुकाबले दिल्ली क्षेत्र के किसानों की सरसों की ज्यादा आवक है। दिल्ली से सटे गांवों के किसान अपनी फसल लेकर बड़ी संख्या में बहादुरगढ़ मंडी पहुंच रहे हैं। प्राइवेट खरीदारों की सक्रियता के कारण खरीद प्रक्रिया और तेज हो गई है। ऐसे में सरकारी खरीद प्रभावित होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंडी में लगातार बढ़ रही आवक के बावजूद खरीद सुचारू रूप से चल रही है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरसों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है जिससे उन्हें बेहतर लाभ मिलेगा।

मंडी में प्राइवेट खरीद ज्यादा है। रेट अच्छे होने के कारण किसान सरकारी खरीद की तरफ नहीं जा रहे हैं। दिल्ली के गांव जोनती के किसान संजय ने बताया कि उसने 35 एकड़ में सरसों की बुआई की थी। अच्छी पैदावार हुई है। बहादुरगढ़ मंडी में भाव अच्छे हैं। ऐसे में यहीं पर लाकर सरसों की बिक्री कर रहा हूं। वहीं इसी गांव के किसान सुरेंद्र ने भी मंडी में खरीद व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें