बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी के कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर से पहले हवन हुआ। जिसमें चेयरपर्सन सरोज राठी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली।
रक्तदान शिविर में हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मुंडका से विधायक गजेंद्र दराल, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, झज्जर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, एसीपी दिनेश कुमार, नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल, रमेश राठी व पार्षदों ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
शिविर में पहुंचे मुंडका से विधायक गजेंद्र दराल ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्त का संचय जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक के सहयोग से किया गया। शिविर में 220 लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने चेयरपर्सन सरोज राठी व सभी पार्षदों को 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आपस में मिलकर बहादुरगढ़ शहर का नगर परिषद के माध्यम से विकास कराए। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि 3 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने सभी पार्षदों के सहयोग से सभी वार्डों में समान रूप से विकास करने का काम किया है। शिविर में नगर परिषद के जेई नीरज व आशीष, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, डॉ. संजय सिंह, पार्षद राजेश तंवर, राजेश मकडोली, ज्योति रोहिल्ला, अशोक शर्मा, सविता सैनी, अश्वनी शर्मा, राजबाला, संदीप अहलावत, सचिन दलाल, ज्योति शर्मा, अन्नू सिंगल, संजीव मलिक, हरिमोहन धाकरे, सतीश नंबरदार, गौरव नंबरदार, पूर्व पार्षद संदीप कुमार, भीम सिंह प्रणामी, अमित कौशिक, सतपाल राठी व अन्य उपस्थित रहे।
-फोटो 57 : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
-