फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल मंडी में सरसों व अन्य मंडियों में गेहूं की हुई खरीद

Wed, 16 Apr 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp16- झज्जर। शहर की अनाज मंडी से सरसाें का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की आवक लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद भी की जा रही है। मंगलवार को मातनहेल की अनाज मंडी को छोड़कर किसी भी अनाज मंडी में सरसों की खरीद नहीं की गई और मातनहेल की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद नहीं की गई है। जबकि बाकी मंडियों में गेहूं की खरीद का काम जारी रहा। जिले की अनाज मंडियों से अब तक 185250 क्विंटल गेहूं व 205650 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन





गेहूं की अब तक आवक व खरीद
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 1221212.2 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 375893 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। मातनहेल अनाज मंडी में अब तक 170291.8 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 221037 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 70234.9 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। पाटोदा अनाज मंडी में अब तक 38030 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। माजरा-डी अनाज मंडी में अब तक 140419.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। छारा अनाज मंडी में अब तक 75295.2 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
वहीं जिले की अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद भी जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 701364.1 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से झज्जर शहर की अनाज मंडी में अब 198213 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। मातनहेल अनाज मंडी में अब तक 52876.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 160495 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 53337.6 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। पाटोदा अनाज मंडी में अब तक 18500.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। माजरा-डी की अनाज मंडी में अब तक 89137.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। छारा अनाज मंडी में अब तक 39930 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन




सरसों की अब तक आवक व खरीद

जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 306657.3 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 122313.1 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। मातनहेल की अनाज मंडी में अब तक 108311.9 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 26981.2 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 39672.7 क्विंटल सरसों की आवक हुई है।
वहीं जिले की अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद भी जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 248747.3 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 96955.5 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। मातनहेल की अनाज मंडी में अब तक 91848.7 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 24514 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 27541.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।





शहर की अनाज मंडी में अब तक 122313.1 क्विंटल सरसाें की आवक हुई है। वहीं शहर की अनाज मंडी में अब तक 96955.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में अब तक 375893 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं शहर की अनाज मंडी में अब तक 198213 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

- रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें