फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कृष्ण अखाड़ा की पहलवान नेहा व अंजलि हरियाणा कुश्ती टीम में चयनित

Wed, 16 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp18- साल्हावास। गुरु कृष्ण पहलवान के साथ नेहा व अंजलि। संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की दो पहलवान नेहा सांगवान और अंजलि गहलावत ने हरियाणा कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया है। दोनों अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ी 19 से 22 अप्रैल तक कोटा राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

नेहा सांगवान व अंजलि गहलावत का हरियाणा कुश्ती टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। व्यायामशाला में लौटने पर खिलाड़ियों को अखाड़ा संचालक गुरु कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, कोच देवेंद्र व पहलवानों के अभिभावकों ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के एचआर हेड राजीव राव, बनीता, मनबर, ब्लॉक समिति सदस्य अमित व खानपुर खुर्द के सरपंच कृष्ण व पूर्व सरपंच उदय सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें