फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएपी न मिलने से सरसों की बुवाई में देरी, किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो 71; खाद लेने के लिए सरकारी सोसाईटी पैक्स पहुंचे किसान।
विज्ञापन
बादली। पैक्स के अधीन आने वाले गांवों के किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। इसके कारण सरसों की बुवाई में देरी हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। अबतक किसानों को 800 बैग डीएपी वितरित की गई है। यह पिछले साल की तुलना में एक चौथाई है। निजी दुकानों पर डीएपी के साथ किसानों को दवाइयां और बीज लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पैक्स में अक्तूबर माह में अभी तक किसानों को डीएपी बैग नहीं मिला है जबकि सितंबर में 600 और अगस्त में 200 बैग ही पैक्स पर पहुंचे थे। इस बार बारिश होने से सरसों की बुवाई शुरू नहीं हो सकी है। जमीन में नमी की मात्रा कम होते ही किसान तेजी से सरसों की बुवाई करेंगे जिसमें डीएपी की जरूरत होगी।

पैक्स के अधीन आने वाले 24 गांवों में वर्ष 2021 के अक्तूबर-नवंबर माह में 3 हजार बैग डीएपी पहुंची थी। 2022 में यह मात्रा घटकर 880 बैग हो गई। 2023 में यह आंकड़ा 1200 बैग तक पहुंचा जो पर्याप्त नहीं रहा। 2022 और 2023 की तुलना में 2024 में सरसों की बुवाई कम हुई। किसानों को डीएपी के 3500 बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस बार सरसों की बुवाई का आंकड़ा जलभराव होने से कम होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में सरसों बुवाई के बाद गेहूं बुवाई का कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी के लिए पैक्स प्रबंधक की तरफ से 5000 डीएपी बैग की मांग भेजी गई है लेकिन अगस्त और सितंबर माह में मात्र 800 बैग ही पहुंचे हैं।

पैक्स प्रबंधक वजीर सिंह का कहना है कि किसानों की जरूरत के अनुसार डीएपी मंगवाया जा रहा है। किसानों को भी स्टॉक करने की बजाए जरूरत के अनुसार ही डीएपी लेना चाहिए। अगले कुछ दिनों में डीएपी का स्टॉक बादली पैक्स पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें