-फोटो 60 : छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर व स्लोगन। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर व स्लोगन बनाए। इसमें स्वयंसेविकाओं ने बताया कि बेटी कुदरत का एक उपहार है और इसको सम्मान देना चाहिए। जो बेटी को पहचान देते हैं वहीं माता-पिता महान होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने अपने देश की नींव को मजबूत बनाना है तो हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपनी बेटी को सशक्त बनाए और आगे बढ़ाएं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि आज की बालिका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो क्षेत्र खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग। वे हर क्षेत्र में देश सेवा करने का काम कर रही हैं। वहीं, इसके साथ ही उनके अधिकारों व सम्मान की जंग आज भी बरकरार है। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई की ओर से किया।