15jjrp22- तेज हवा के कारण बिछी फसल। स्रोत-ग्रामीण
- फोटो : samvad
झज्जर। पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से रविवार अल सुबह तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरा दिन तेज हवाओं का दौर जारी रहा जबकि सुबह 9 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की सरसों व गेहूं की फसल बिछ गई।
फसल कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है। सोमवार को मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 18-21 मार्च के दौरान आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मार्च महीने के आने वाले दिनों और अप्रैल महीने की शुरुआत में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी मौसम प्रणाली उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगी।
किसानों के लिए मौसम का अलर्ट...
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, किसानों को सलाह दी जाती है कि आने वाले दिनों में मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए अपने कृषि कार्यों को अंजाम दे। जिन किसानों ने अपनी कृषि फसलों की कटाई कर ली है उनको संरक्षित करें और वेयरहाउस में रखें या तिरपाल से ढक कर रखें।