फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: भात की तैयारी कर रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, झगड़े की रंजिश में सिर में किए कई वार

Mon, 22 Jan 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में रंजिश में एक व्यक्ति की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। असदपुर खेड़ा गांव निवासी राजेंदर और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था। जब वह वापस लौट रहा था तो पीछे से किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के असदपुर खेड़ा गांव में पड़ोसियों ने कुछ दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में एक व्यक्ति की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वार कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असदपुर खेड़ा गांव निवासी राजेंदर और उसका परिवार भात में जाने की तैयारी कर रहा था। राजेंदर घर का कोई सामान लाने के लिए बाजार गया था। ज़ब वह वापस लौट रहा था तो पीछे से किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात कों लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उसी के चलते यह हमला किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें