फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में भगोड़ा आरोपी देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
murder victim arrested - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक भगोड़े आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। विशेष रूप से आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थोड़ा माछरौली की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार एक देशी पिस्तौल के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। गांव खुड्डन मोड़ के पास तैनात पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार्रवाई करके एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सुरेंद्र उर्फ काला पुत्र अजीत निवासी गांव खुड्डन जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तीन वारदातों का हुआ खुलासा
सीआई टू प्रभारी बहादुरगढ़ सत्यवान ने बताया कि देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या सहित अनेक वारदातों का खुलासा किया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में थाना सांपला जिला रोहतक के एरिया में एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की उपरोक्त वारदात में शामिल पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र जमानत पर जेल से बाहर आकर फरार हो गया था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में थाना बावल जिला रेवाड़ी में लूट का एक मामला अंकित हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ काला के खिलाफ थाना बहरोड़ राजस्थान में भी वर्ष 2014 में पुलिस के साथ मुठभेड़ का एक मामला अंकित हुआ था। अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें