फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 सीटों के लिए 1920 विद्यार्थियों ने दी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
jawahar navoday intrance exam - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 1920 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिलाभर में शांतिपूर्ण माहौल में प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। जिला में प्रवेश परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केंद्र खंड स्तर पर बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 2546 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। लेकिन 626 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। जो विद्यार्थी फिलहाल पांचवीं कक्षा में हैं, वे विद्यार्थी पांचवीं पास करने के बाद व नवोदय विद्यालय के द्वारा आयोजित परीक्षा पास करने के बाद छठी कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की 80 सीटें है। इन सीटों पर दाखिले के लिए जिला भर के 9 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो घंटे की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए करीब दस बजे ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्रों से अभिभावकों को बाहर निकाल दिया गया था। ठीक साढे़ 11 बजे परीक्षा शुरू कर दी गई थी। दोपहर डेढ बजे परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केद्रों से बाहर आने दिया गया। जबकि काफी बच्चों ने तो पेपर पहले एक घंटे में ही पूरी कर लिया था। लेकिन परीक्षा का समय पूरा होने से पहले बच्चों को बाहर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

खंड स्तर पर बनाए गए थे परीक्षा केंद्र
शिक्षा विभाग की तरफ से नवोदय विद्यालय की परीक्षा संपन्न कराने के खंड स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें झज्जर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कन्या विद्यालय में एक-एक, साल्हावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो, बहादुरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कन्या विद्यालय में एक-एक, मातनहेल खंड में मातनहेल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कन्या विद्यालय में एक-एक, बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
11 सेंट्रल ऑब्जर्वर लगाए
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर 11 सेंट्रल ऑब्जर्वर लगाए गए थे। इनके अलावा बाकि स्टॉफ स्कूलों से लगाया गया था। जो विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आए थे उनको प्रश्न पत्र व आंसर सीट देने के बाद बाकी बची सीटें और प्रश्न पत्र तुरंत प्रभाव से सील कर लॉकर में रखवा दिये थे। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सेंट्रल ऑब्जर्वर के नेतृत्व में ही पेपर सील कर सीबीएसई को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में शांतिपूर्ण माहौल के बीच परीक्षा संपन्न हो गई है। अब सीबीएसई की तरफ से ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
- आरआर तिवारी, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें