फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेग्जीन बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
---फोटो 11 : आग बुझने बाद के हालात। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगी आग का मामला अभी तक शांत नहीं हुुआ था कि शनिवार को इलाके में स्थित एक और फैक्टरी में आग लग गई। इस बार सेक्टर 16 स्थित रेग्जीन बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी। कोई जन हानि तो नहीं हुई लेकिन फैक्टरी में मौजूद काफी कच्चा व तैयार माल जल गया, मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक उद्योगपति की सेक्टर-16 में कृष्णा रेग्जीन नाम से फैक्टरी है। शनिवार की शाम फैक्टरी में काम चल रहा था। लगभग 50 श्रमिक फैक्टरी में मौजूद थे। इसी दौरान एग्जास्ट फैन में स्पार्किंग के चलते अचानक आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के चलते आग तेजी से फैलती चलती गई। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर खुद की जान बचाई। शाम करीब चार बजकर 21 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एचएसआईआईडीसी स्थित दमकल केंद्र से कुछ ही देर बाद गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। इसके बाद अन्य केंद्रों से तीन और गाड़ी आई। हालांकि कुछ देर बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया लेकिन आग साढ़े छह बजे ही पूरी तरह से बुझ पाई।
मौके पर पहुंचे फायर आफिसर रवींद्र ने कहा कि अभी फैक्टरी मालिक ने नुकसान के बारे में नहीं बताया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है, असल पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी।
विज्ञापन

सतर्क है फायर ब्रिगेड
सप्ताह भर पहले आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई थी। हादसा इतना भीषण था कि काम कर रहे कुछ कर्मचारी भी बाहर नहीं निकल पाए। दो कर्मचारियों के तो शव मौके से मिले थे। उक्त घटना के बाद अब फायर ब्रिगेड भी पूरी तरह से सतर्क है। जैसे ही सेक्टर 16 में आग लगने की सूचना मिली तो पांच मिनट में ही गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें