फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलानी जेल में हृदयगति रुकने से हत्या के आरोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दुलीना जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की हृदय गति रुकने से रविवार की रात को मौत हो गई। मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरखी दादरी जिले के मोड़ी गांव निवासी राजकुमार पुत्र धनीराम वर्ष 2018 से झज्जर की दुलीना जेल में बंद था। वर्ष 2018 में चरखी दादरी के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने का उस पर आरोप था। फिलहाल तक यह मामला अदालत में विचाराधीन चल रहा था। रविवार की रात करीब 11:00 बजे दुलीना जेल में उसकी छाती में दर्द उठा तो उसने जेल में कार्यरत कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद रात के समय उसे सामान्य अस्पताल झज्जर में लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी झज्जर सदर पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई। सोमवार सुबह मृतक के परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे और उनके पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई पूरी की। दोपहर बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन ::::
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी थी। उनके परिजनों के झज्जर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
- जगदीश, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें