पालिका ने बुधवार को नालियों की सफाई करने के लिए दुकानों के आगे चबूतरों को तोड़ा और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई अगर कोई दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण करेगा तो सामान तो जब्त किया ही जाएगा।
पालिका के जेई अनिल ने बताया कि बुधवार को पालिका द्वारा मेन बाजार में दुकानों के आगे जो चबूतरे बने हुए जिससे नालियों में गंदा पानी जमा रहता है जिससे बीमारी फैलने का भय बना रहता है।
उसी के तहत मेन बाजार में दुकानों के आगे चबूतरों को तोड़ा गया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत भी दी गई और भविष्य में कोई भी दुकानदार दुकानों के अतिक्रमण करता पाया गया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी कर दिया जाएगा।
चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बेरी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कई-कई फीट अतिक्रमण कर रखा है और बुधवार को पालिका के अधिकारियों द्वारा दुकानों के आगे बने चबूतरों को भी तोड़ा गया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत भी दी गई है।