फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शहर के एमसी पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, महानिदेशक शहरी निकाय को मांगों को लेकर व आगामी 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य एमसी पार्क में इकट्ठे हुए ओर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि हिसार और रोहतक के सभी जिला उपायुक्त कार्यालय पर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से दो दौर की वार्ता में कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि कोरोना काल में मौत होने पर 50 लाख रुपये सहायता राशि और कर्मचारी के परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी व 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता दिया जाएगा। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात भी कही गई थी। नए पदों की भर्ती करने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक जो मांगें थी उसमें से एक भी पूरी नहीं की है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता को चार बार पत्र लिख चुके हैं और 6 मार्च को उनके आवास पर भी गए थे। प्रदर्शन के दौरान मंत्री ने उन्हें आश्वासन भी दिया था। इस दौरान नगरपालिका संघ का इकाई प्रधान शिवम चावरिया, राजेंद्र तुषामड़, देवेंद्र पूनिया, विकास, गौरव, कृष्ण, बबली, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें