फोटो-80: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में प्लास्टिक गोदामों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान मौके प
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में उपमंडल प्रशासन ने नगर परिषद, आरटीए और पुलिस के सहयोग से अवैध प्लास्टिक वेस्ट के 80 से अधिक गोदामों को सील कर दिया। इसके साथ ही एमआईई एरिया में छोटूराम नगर फाटक के पास अस्थायी रूप से बनाई गई अवैध मीट की 15 से ज्यादा दुकानों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
अभियान का नेतृत्व एसडीएम अभिनव सिवाच ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एमई जोगेंद्र सिंह, भवन निरीक्षक विवेक जैन और यातायात पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार सहित प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही। प्लास्टिक वेस्ट ढोने वाले 4 वाहनों को भी जब्त किया गया।
एसडीएम ने कहा, सोमवार शाम खाली प्लॉटों में चल रही अवैध प्लास्टिक कचरा यूनिटों का निरीक्षण किया।