फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निपुण हरियाणा मिशन में 600 से अधिक प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित स्कूल में बैठक करते शिक्षा विभाग के अधिकारी। शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 6 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि 600 से अधिक प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण फेस टू फेस मोड में आयोजित होगा। प्रतिभागियों को तभी प्रमाण पत्र दिया जाएगा जब वे दोनों दिनों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे और प्री टेस्ट व पोस्ट टेस्ट में भाग लेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला समन्वयक (निपुण हरियाणा मिशन) डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि सत्रों के दौरान प्रशिक्षण स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण समाप्त होने पर प्रत्येक शिक्षक को प्रमाण पत्र अपने स्कूल मुखिया को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

यदि कोई शिक्षक प्रशिक्षण में भाग नहीं लेता है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी। राजबाला मलिक और जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन कौशल में दक्ष बनाना है ताकि वे बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें