फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क की पैमाइश कर 30 से ज्यादा थमाए नोटिस

Mon, 06 Nov 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। मंडोरा गांव में कंवाली-नरेला मार्ग की पैमाइश को लेकर चले आ रहे विवाद के मामले में लोक निर्माण विभाग ने पैमाइश करवाने के बाद 30 से ज्यादा लोगों को नोटिस थमाए हैं। इसमें दो सरकारी स्कूलों के नाम भी शामिल हैं। बीते वर्ष लोक निर्माण विभाग ने कंवाली से नरेला जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया था। मंडोरा गांव में ग्रामीणों ने यह कहते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था कि मार्ग पर सीमेंटेड ब्लॉक लगाने की बजाय इस हिस्से को या तो तारकोल की या फिर सीमेंटेड बनाया जाए। ऐसे में लोक निर्माण विभाग से इस हिस्से का निर्माण रोक दिया था। इस वर्ष छोड़े गए हिस्से के लिए दोबारा बजट मंजूर होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई को यह कहते हुए रुकवा दिया कि उनकी जमीन के अंदर से सड़क बनाई जा रही है। जिस पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से अपनी जमीन की पैमाइश करवा दी गई, जिसमें गांव के 30 से ज्यादा लोगों को कई गज जमीन पर कब्जा जमाने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस थमाए गए हैं, जिसमें दो सरकारी स्कूलों के प्राचार्य को भी नोटिस दिए गए हैं। जिन्हें अब अपना जवाब लोक निर्माण विभाग को देना है।
विज्ञापन


वर्जन
कंवाली-नरेला मार्ग पर कब्जा करने में मामले में 30 से ज्यादा लोगों के नोटिस दिए गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति ने अदालत की शरण ली है। जिस पर न्यायालय की ओर से मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई पर विभाग अपना पक्ष रखेगा। -अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें