फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में स्कूली छात्रों समेत तीस से अधिक घायल

Tue, 08 Dec 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर से घने कोहरे का कहर दिखा। बेरी व झज्जर क्षेत्र में कोहरे के कारण 12 से अधिक वाहन टकरा गए।
विज्ञापन


इनमें तीन स्कूल बसें, रोडवेज की बस, ट्रक व कार शामिल हैं। हादसों में स्कूली बच्चों, आरटीआई के छात्रों समेत 30 से अधिक को चोटें आईं।

हलांकि स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि अन्य घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ा। बेरी क्षेत्र में पहला सड़क हादसा बेरी दुजाना चौक पर आरईडी स्कूल की बस झज्जर से रोहतक जा रही थी।

धुंध ज्यादा होने के कारण आगे चल रहे टेम्पो ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे स्कूल की बस टेम्पो से जा टकराई। बस में सवार स्कूल के स्टाफ के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरा सड़क हादसा बेरी-कबूलपुर मार्ग पर हुआ।

माता भीमेश्वरी देवी स्कूल की बस गांव कबूलपुर से बच्चों को बेरी स्कूल ले जाने के दौरान सड़क के बीचोंबीचों खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में बस में सवार पांच बच्चे व बस परिचालक भी घायल हो गए । स्कूल के घायल बच्चे सभी कबूलपुर निवासी है।

घयल बच्चों में हर्ष, दीपक, अमन,  सुनील, किताब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। तीसरा सड़क हादसा रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर गांव लकड़िया के पास नवज्योति स्कूल के बिल्कुल सामने हुआ।

जब स्कूल की बस सुबह बच्चों को डीघल से लकड़िया स्कूल लेकर आ रही थी तो मोड़ पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमेें बस में सवार बच्चों व चालक को हल्की सी चोटें आईं हैं।

डीघल चौकी इंचार्ज जयभगवान से बात की गई तो उनका कहना था कि सोमवार को धुंध के कारण सड़क हादसे हुए हैं। बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं।

जिनको उपचार दिला दिया गया है। माता भीमेश्वरी देवी स्कूल डारक्टेर बीरेन्द्र ने बताया कि सोमवार को धुंध ज्यादा थी और कबूलपुर मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़ा हुआ था जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन




बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

चार छात्रों समेत झज्जर में 19 घायल
झज्जर में भी कोहरे के कारण कई हादसे हुए। इनमें सांपला बाइपास पर रोडवेज की एक बस भी टकराई। इस हादसे में आईटीआई के चार छात्र घायल हुए।

छात्र लीलू, अजय, रवि, सुरेंद्र को पीजीआई रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य हादसों मेें चोटग्रस्त होकर सिविल अस्पताल में कुल 19 घायल पहुंचे।

अस्पताल में दाखिल अन्य घायलों में ट्रक सवार रणजीत कुमार, सुखविंद्र, प्रेम कुमार, लक्की, रणजीत निवासी उमरावत पटेला पंजाब, सतीश निवासी पानीपत, बलबीर बिलोचपुरा, सविता निवासी मारौत, बिमला निवासी चमनपुरा, महावीर, चमनपुरा, श्रीभगवान निवासी सूरा, दिलशाद निवासी झज्जर, राजू निवासी पूर्णभंडा, राजस्थान, बबलू निवासी कोसली और महेंद्र निवासी भैसरू शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें