फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 से अधिक महिलाओं ने करवाया पंजीकरण

Mon, 27 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71:  लाडो लक्ष्मी योजना के लिए विशेष कैंप में पंजीकरण करवाने पहुंची महिलाएं। - फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
बादली। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर पंजीकरण करवाया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार को योजना के पंजीकरण के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। बादली गांव में अब तक 200 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

बादली गांव के सरपंच आनंद गुलिया ने बताया कि गांव की मिंगान चौपाल में टीम गठित कर अभियान मोड़ में पंजीकरण कार्य जारी है ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।
उन्होंने पंजीकरण करवाने आईं महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आरंभ की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पंजीकरण कैंप में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित ग्राम सचिव और ग्राम पंचायत के मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें