फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर शहर में 100 टन से अधिक कूड़ा फैला

Mon, 04 May 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp05- नगर परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर शहर के मुख्य मार्गों और काॅलोनियों की सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में कूडे़ के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। आंधी चलने की वजह से कूड़ा उड़कर सड़कों तक आ गया है लेकिन सफाई न होने के कारण चारों तरफ गंदगी का आलम नजर आ रहा है। झज्जर शहर से प्रतिदिन 35 टन कूड़ा निकलता है जबकि तीन दिन से शहर में सफाई नहीं हुई है। इससे 100 टन से अधिक कूड़ा शहर में एकत्रित हो गया है। 109 कर्मचारी सफाई का काम संभाले हैं लेकिन हड़ताल के चलते कोई काम नहीं कर रहा। केवल घर-घर कूड़ा उठान का काम जारी है।
वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे। अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। मंच का संचालन सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि ठेका प्रथा बंद किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अन्य सभी मांगों के लेटर जारी किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव टॉक, कृष्ण, कमलेश, बबली, मनीषा, शीतल, रानी, अंजू, किरण, जग्गू, सरस्वती, सुमित्रा, मुकेश, विनोद गुर्जर, दुष्यंत मौजूद रहे।

03jjrp05- नगर परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें