17jjrp10- गांव मातनहेल के मोहित अपने सिल्वर पदक के साथ। स्रोत-परिजन
साल्हावास। कर्नाटक के बेंगलुरू में गांव मातनहेल के मोहित ने भाला फेंक में रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 16 जनवरी तक राजीव गांधी हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में हुई।
कोच जलधीर ने बताया कि मोहित पिछले चार साल से लगातार भाला फेंक की तैयारी कर रहे हैं। ओलंपियन नीरज चौपड़ा को अपना आदर्श मानने वाले मोहित ने 73.90 मीटर भाला फेंककर सिल्वर पदक प्राप्त किया है।
इससे पहले भी मोहित ने करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित 15वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 72.33 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। खिलाड़ी के गांव पहुंचने पर गांव व साथी खिलाड़ियों की तरफ से स्वागत किया जाएगा।