फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल भरने के लिए मोबाइल एप जारी

Mon, 25 Apr 2016 01:55 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत से निपटने के उपायों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए विभाग ने प्रदेश भर में ऑनलाइन बिल जमा कराने की सुविधाओं पर जोर देते हुए बेबसाईट जारी की है। इसके अलावा मोबाइल द्वारा पेमेंट करने के लिए मोबाइल एप जारी किया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के विभाग के एक्सईएन आरपी वशिष्ट ने बताया कि विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 10 हजार 257 के करीब पानी के कनेक्शन हैं। जिनकी किसी भी प्रकार की परेशानी को हल करने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पानी का बिल जमा करवाने के लिए खिड़की पर लगने वाली लाइनों से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए इस सुविधा की शुरुआत की गई है। मोबाइल एप का प्रयोग करके उपभोक्ता लाइन में लगने की बजाय घर बैठे ही बिल अदा कर सकता है। इसका प्रयोग करना भी बेहद आसान है।

जिसको कोई भी साधारण व्यक्ति अपने मोबाइल  पर प्रयोग कर सकता है। इस सुविधा से बिलों की भरपाई करवाने के लिए लगाए जाने वाले विभागीय कर्मचारियों को भी आनलाइन सुविधा के कारण रसीद काटने जैसे झंझटों से मुक्ति मिलेगी और वो इस समय को किसी और जगह काम करने में दे सकेंगे।
विज्ञापन



24 घंटे रहेगी सुविधा उपलब्ध
विभाग द्वारा जारी की गई ऑन लाईन व मोबाइल एप के जरिए बिल जमा करवाने के लिए 24 घंटे की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। इसके लिए किसी टाइम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता इस सुविधा के जरिए किसी भी समय बिल की अदायगी कर सकता है। किसी अन्य परेशानी के लिए भी वेेबसाइट पर शिकायत का ऑप्शन मुहैया करवाया जा रहा है।

मोबाइल एप के ये होंगे फायदे

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज के इस दौर में एंड्रॉयड मोबाइल का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए विभाग ने पीएचईडी हरियाणा नाम से जारी की गई मोबाइल ऐप बिल जमा करवाने के लिए लगाई जाने वाली ड्यूटी को किसी और जगह लगाने से विभाग द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

2 उपभोगता को किसी भी समय बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।
3 छुट्टे पैसे न होने की वजह उनकी एवज मेें उपभोक्ताओं को मिलने वाली टॉफियों से निजात मिलेगी।
4 बिल जमा करवाने के लिए सीधे बैंक खाते से राशि का भुगतान होने के कारण उपभोक्ता को बैंक के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें