फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधानसभा में विधायक राजेश जून ने उठाई बहादुरगढ़ को नगर निगम बनाने की मांग

Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 88 : विधानसभा में बहादुरगढ़ विधानसभा से जुड़ी मांगों को रखते हुए विधायक राजेश जून। स्रोत का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। हरियाणा विधानसभा के चंडीगढ़ में चल रहे सत्र में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाया। विधायक ने बहादुरगढ़ नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने की मांग के साथ रेलवे फाटकों पर आरओबी/आरयूबी बनाने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, सरकारी स्कूलों की नई इमारतें बनाने, स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं का विस्तार करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के समक्ष रखी।

विधायक ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर के साथ लगते आठ गांवों को नगर परिषद में शामिल कर बहादुरगढ़ को नगर निगम बनाया जाए। लाइनपार बराही फाटक, छोटूराम नगर फाटक और परनाला रेलवे फाटक पर आरओबी या आरयूबी बनाने की मांग रखी। फाटक बंद होने से तीनों स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आरओबी या आरयूबी बनने से इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

जून ने बरसाती पानी की निकासी की समस्या को भी सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर के समूचे ड्रेनेज सिस्टम को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा यूएलबी विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने नयागांव और बामडोली के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों का मुद्दा उठाते हुए वहां नई बिल्डिंग बनाने की मांग की।
उन्होंने बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कैथ लैब स्थापित करने की मांग भी रखी। उन्होंने बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने तथा वहां सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराने की मांग की। वहीं जसौर खेड़ी व मांडौठी गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम तथा नूना माजरा स्थित शहीद राजेश जून स्टेडियम की एक तरफ बाउंड्री वॉल और एक हॉल का निर्माण कराने की मांग भी रखी।

विधायक ने वार्ड नंबर-3 के डिग्गी वाला रोड पर नगर परिषद की करीब 4000 गज सरकारी जमीन शिक्षा विभाग को सौंपकर वहां सरकारी स्कूल बनवाने की मांग की। इसके साथ ही वार्ड 10 छोटूराम नगर में एचएसआईआईडीसी विभाग भूमि का अधिग्रहण करके उसमें सरकारी स्कूल बनवाया जाए व निलोठी गांव के स्कूल की बिल्डिंग दुरुस्त करवाई जाएं।
विज्ञापन

जून ने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी नहरों की मरम्मत कराने तथा किसानों को सिंचाई के लिए समय पर उचित मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की मांग भी सदन में उठाई। विधायक ने सेक्टर-7 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास खाली पड़ी विभाग की करीब 1200 गज जमीन पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें